Flash Story
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश

राजकोट अग्निकांड का मुख्य आरोपी धवल ठक्कर राजस्थान से गिरफ्तार

राजकोट अग्निकांड का मुख्य आरोपी धवल ठक्कर राजस्थान से गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजकोट TRP गेम जोन हादसे को लेकर पुलिस लगातार एक्शन मोड पर है. इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि राजकोट टीआरपी गेम जोन में आग लगने की घटना के मुख्य आरोपी को बनासकांठा स्थानीय क्राइम ब्रांच पुलिस और राजकोट पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान आबू रोड निवासी धवल ठक्कर के रूप में हुई है. गेम जोन में आग लगने के बाद वह भाग गया था. इस हादसे में 28 लोगों की जान चली गई थी. जांच में सामने आया था कि ये गेमिंग जोन बिना परमिशन के चलाया जा रहा था।

इससे पहले, गेम जोन में आग लगने के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को राजकोट जिले की एक कोर्ट ने सोमवार को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था. विशेष लोक अभियोजक तुषार गोकानी ने कहा कि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट बीपी ठाकर की कोर्ट ने तीन आरोपियों युवराज हरि सिंह सोलंकी, नितिन जैन और राहुल राठौड़ को दो सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विशेष लोक अभियोजक तुषार गोकानी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज आरोपियों को कोर्ट के सामने लाया गया और 14 दिनों की अतिरिक्त पुलिस हिरासत की मांग की गई. एफआईआर में नामित 6 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एफआईआर में दो का नाम है और इनमें से एक का नाम नहीं है।

इसके अलावा गुजरात सरकार ने बीते दिन लापरवाही के लिए राजकोट नगर निगम के दो पुलिस निरीक्षकों और नागरिक कर्मचारियों सहित सात अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था. घटना के बाद, वडोदरा के सभी गेमिंग जोन का निरीक्षण किया गया और अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top