Flash Story
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
पीएम आवास योजना के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- डॉ. आर. राजेश कुमार
अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय- रेखा आर्या
अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय- रेखा आर्या
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश

चार धाम यात्रा में VIP दर्शन पर 10 जून तक लगी रोक, उत्तराखंड सरकार ने दिए निर्देश

चार धाम यात्रा में VIP दर्शन पर 10 जून तक लगी रोक, उत्तराखंड सरकार ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भारी संख्या में चार धाम में तीर्थयात्री को आते देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्था को ठीक से बनाए रखने के लिए सभी मंदिरों में VIP दर्शनों पर रोक लगा दी है. उत्तराखंड सरकार की तरफ से एक पत्र जारी किया गया जिसके मुताबिक 10 जून तक कोई विशिष्ट व्यक्ति VIP दर्शन नहीं कर पाएगा. धामी सरकार द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि अभी भारी संख्या में लोग चार धाम के दर्शन करने आए हुए हैं, ऐसे में वीआईपी इस दौरान यहां दर्शन करने से परहेज करें. आपको बता दें कि सरकार ने पहले वीआईपी दर्शन पर 25 मई तक रोक लगाई थी इसके बाद रोक को 30 मई तक बढ़ाया गया . वहीं अब वीआईपी दर्शनों पर 10 जून तक के लिए रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि देश में चार धाम यात्रा की शुरुआत हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. मंदिरों के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं. ये श्रद्धालु उम्मीद से ज्यादा हैं जिसकी वजह से यहां प्रशासन की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं. जिसके बाद खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी को मोर्चा संभालना पड़ा है।

चारधाम की यात्रा करने पहुंचे लगभग 14 लाख लोगों ने भगवान के दर्शन कर लिए हैं. सरकार के आंकड़ो के मुताबिक अब तक केदारनाथ में 5,70,465 लोग पहुंच चुके हैं, यमुनोत्री में 2,50,826, बदरीनाथ में 3,20,773 और गंगोत्री में 2,42,624 श्रद्धालु अपने दर्शन कर चुके हैं।

चार धाम की यात्रा करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर रतूड़ी ने पत्र में लिखा कि सभी वीआईपी से अपील है कि वो अपनी इस यात्रा को कुछ दिनों के लिए आगे टाल दें. इसके अलावा इस पत्र में उन श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया गया जो रेजिस्ट्रेशन के साथ दर्शन करने आए हैं. पत्र में लिखा गया कि ऐसे श्रद्धालुओं की वजह से राज्य सरकार को चारधाम यात्रा के प्रभावी प्रबंधन में मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top