Flash Story
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

वैक्स कराने के बाद ये काम जरूर करें, वरना काली पड़ सकती है आपकी स्किन

वैक्स कराने के बाद ये काम जरूर करें, वरना काली पड़ सकती है आपकी स्किन

अपने हाथों और पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां वैक्सिंग करवाती है. लेकिन वैक्सिंग करने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे आपकी त्वचा काली पडऩे लगती है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जो वैक्सिंग के बाद करनी चाहिए. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

वैक्सिंग के बाद करें ये काम
वैक्स करने के बाद लड़कियों के हाथ और पैरों से टैनिंग दूर होती है और स्किन सॉफ्ट बनती है. इसे करने के बाद हाथों और पैरों पर हो रहे अनचाहे बाल दूर होते हैं और हाथ पैर गोरे दिखने लगते हैं. जब भी आप वैक्स कराएं, तो वैक्स करने के बाद कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। वैक्सिंग करने के बाद कई बार त्वचा से पसीना निकलने लगता है और स्किन चिपचिपी हो जाती है, ऐसा होने पर कई लड़कियां गर्म या गुनगुने पानी से नहा लेती है।

ठंडे पानी का इस्तेमाल
लेकिन ऐसा करना गलत हो सकता है. इसके लिए आपको वैक्स के बाद ठंडा पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. वैक्सिंग के बाद डेड स्किन रोम छिद्रों को बंद कर सकती है, जिससे त्वचा का कालापन हो सकता है। वैक्सिंग करने के दो से तीन दिन बाद हफ्ते में तीन बार डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें।

मॉइस्चराइजिंग लोशन का इस्तेमा
इसके अलावा एक्सफोलिएट करने के बाद त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए आप मॉइस्चराइजिंग लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. वैक्सिंग के बाद आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह त्वचा को हाइड्रेट और शांत रखने में मदद करता है. वैक्स करने के बाद आप धूप में निकलने से बचे. ऐसा करने से त्वचा काली पड़ सकती है।अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जाते हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

टोनर का इस्तेमाल
आप स्कार्फ, टोपी और चश्मे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपको धूप से बचाने में मदद करेगा. टोनर त्वचा के छिद्रों को बंद करता है और त्वचा को टाइट करने में मदद करता है. इसके लिए आप गुलाब जल का नेचुरल टोनर इस्तेमाल कर सकते हैं, यह त्वचा को शांत करने में काफी उपयोगी माना गया है।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल
वैक्सिंग के बाद कुछ लोगों की त्वचा पर लाल दाने होने लगते हैं, जब तक यह ठीक नहीं होते तब तक आपको अपनी स्किन का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में आप नियमित रूप से मॉइश्चराइजर, टोनर का इस्तेमाल करें और धूप में जाने से बचे. वैक्सिंग करने के बाद त्वचा को ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है. इसलिए घबराएं नहीं और एलोवेरा जेल जैसी चीजों का इस्तेमाल करें. वैक्स के बाद अगर आपकी स्किन पर खुजली चलती है, तो खुजली से बचे यह त्वचा को खराब कर सकती है. अगर वैक्स के बाद लंबे समय तक आपको समस्या रहती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top