Flash Story
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को किया सम्मानित 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को किया सम्मानित 
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण
दिनभर नींद और थकान से हैं परेशान? जानिए क्या है इसकी असली वजह
दिनभर नींद और थकान से हैं परेशान? जानिए क्या है इसकी असली वजह
हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य
उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन अब करेगा सोलर रूफटॉप परियोजनाओं का संचालन
उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन अब करेगा सोलर रूफटॉप परियोजनाओं का संचालन
मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, कई घायल
मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, कई घायल
बीडीओ ग्राम पंचायतों की व्यवस्था को स्वयं जांचकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने पर दें जोर- डीएम
बीडीओ ग्राम पंचायतों की व्यवस्था को स्वयं जांचकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने पर दें जोर- डीएम

करण जौहर की किल का टीजर जारी, जबदस्त एक्शन करते नजर आए लक्ष्य लालवानी

करण जौहर की किल का टीजर जारी, जबदस्त एक्शन करते नजर आए लक्ष्य लालवानी

लक्ष्य लालवानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके करियर की पहली फिल्म किल पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है।फिल्म के निर्देशक की कमान निखिल नागेश भट्ट ने संभाली है। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं।अब निर्माताओ ने किल का दमदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें लक्ष्य ट्रेन में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।राघव जुयाल भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तडक़ा लगाते हुए नजर आएंगे।

करण किल के जरिए लक्ष्य को दर्शकों के बीच पेश करने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण गुनीत मोंगा के साथ मिलकर किया है।यह फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।किल में लक्ष्य की जोड़ी पहली बार तान्या मानिकतला के साथ बनी है। तान्या भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कोरिया के जाने-माने एक्शन सीक्वेंस एक्सपर्ट ओह के देखरेख में शूट किए गए हैं।

निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म किल के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों गुनीत मोंगा द्वारा साझा किए फिल्म के दृश्यों को देखकर लगता था कि इस फिल्म की कहानी ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। हालांकि, अब टीजर रिलीज के बाद ट्रेन में खतरनाक एक्शन सीन्स देख दर्शकों के पसीने छूट गए हैं। बता दें कि टीजर रिलीज से पहले गुनीत ने इसकी एक झलक साझा करते हुए लिखा था, साल के सबसे भयंकर और भयावह खूनी खेल के लिए तैयार हो जाइए। किल एक थ्रिलर क्राइम पर आधारित फिल्म है।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म किल अपने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। करण जौहर ने उसी दौरान किल के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया था। फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top