Flash Story
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना छाम का किया आकस्मिक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण- सीईओ
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

महाराज ने वाहन दुर्घटनाओं पर जताया अफसोस

महाराज ने वाहन दुर्घटनाओं पर जताया अफसोस

मृतक रमेश के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

सतपुली (पौड़ी)। गंगा दशहरे के अवसर पर गंगा स्नान हेतु हरिद्वार जा रहे यात्रियों के वाहन सूमो गाड़ी के सतपुली-कोटद्वार मार्ग पर रसाखिल बैंड के समीप खाई में गिरने और सतपुली-रैतपुर मार्ग पर सतपुली मल्ली क्षेत्र में एक अन्य कार आई 10 के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान कार में सवार 04 लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु होने पर चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अफसोस जताते हुए मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अपने क्षेत्र में दो-दो सड़क दुघर्टनाओं की खबर मिलते ही चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दुर्घटना पर अफसोस जताते हुए मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से बात कर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकालकर सतपुली स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो के 08 लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि 2 घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर कर किय गया है। जबकि कार आई 10 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें सवार 04 लोगों में से 03 का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

महाराज ने कहा है कि राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा घायलों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने ग्राम काण्डा पट्टी असवालस्यू निवासी रमेश सिंह की कार दुर्घटना में मृत्यु होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top