Flash Story
20 अगस्त को चमोली में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित करेगा पी.आई.बी देहरादून
20 अगस्त को चमोली में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित करेगा पी.आई.बी देहरादून
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां
रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित
सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित
पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10
पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10

धीरे-धीरे आपको मौत के मुंह में धकेल सकती हैं एनर्जी ड्रिंक, जान लें इसके नुकसान नहीं तो होगा पछतावा

धीरे-धीरे आपको मौत के मुंह में धकेल सकती हैं एनर्जी ड्रिंक, जान लें इसके नुकसान नहीं तो होगा पछतावा

आजकल कई लोग इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं. कहने को तो ये एनर्जी ड्रिंक्स होते हैं लेकिन हेल्दी समझ कर अगर आप इन्हें पी रहे हैं तो जान लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं कर रहे। दरअसल इन एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है जो हमारी बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी तो देती है, लेकिन धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचाती है।

एक्सपर्ट्स पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि एनर्जी ड्रिंक किसी स्लो प्वाइजन से कम नहीं होती है और ये केवल चीनी का घोल होती है. इतना ही नहीं इसमें कार्बोहाइड्रेट, चीनी, फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे हमारे शरीर को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं एनर्जी ड्रिंक पीने के 5 बड़े नुकसान।

एनर्जी ड्रिंक पीने से हो सकती है ये पांच गंभीर समस्याएं

ब्लड प्रेशर को बढ़ाएं
कैफीन की मात्रा ज्यादा होने से एनर्जी ड्रिंक से हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इतना ही नहीं एनर्जी ड्रिंक के ज्यादा सेवन से गंभीर हृदय संबंधी समस्याएं जैसे दिल का दौरा और अचानक दिल की धडक़नों का बंद होना और कई मामलों में मौत का खतरा भी बढ़ सकता है।

अनिद्रा
एनर्जी ड्रिंक में कैफीन और अन्य उत्तेजक पदार्थ नींद के पैटर्न को बिगाड़ सकते हैं. क्रोनिक अनिद्रा से थकान, चिड़चिड़ापन और कंसंट्रेशन करने में कठिनाई हो सकती है।

पाचन संबंधी समस्याएं
हाई कैफीन और शुगर की मात्रा पेट दर्द, मतली और दस्त जैसी पाचन समस्याएं पैदा कर सकती हैं. बार-बार इसका सेवन करने से पाचन संबंधी बीमारियों के लक्षण बढ़ सकते हैं और पुरानी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सिरदर्द और माइग्रेन
कैफीन कुछ व्यक्तियों में सिरदर्द या माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है, खासकर लगातार इसका सेवन करने से स्थिति गंभीर हो सकती है. इतना ही नहीं एनर्जी ड्रिंक्स पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है और आपको इसकी लत भी लग सकती हैं।

पोषण की कमी
एनर्जी ड्रिंक्स आपकी भूख को दबा सकती हैं, जिससे आप हेल्दी डाइट कम लेते हैं और शरीर में पोषण की कमी हो सकती है. ये आपके शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब भी कर सकती हैं। शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी कई तरह की बीमारियों को बुलवा देती है और इस तरह एनर्जी ड्रिंक बीमारियों का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top