Flash Story
उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन अब करेगा सोलर रूफटॉप परियोजनाओं का संचालन
उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन अब करेगा सोलर रूफटॉप परियोजनाओं का संचालन
मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, कई घायल
मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, कई घायल
बीडीओ ग्राम पंचायतों की व्यवस्था को स्वयं जांचकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने पर दें जोर- डीएम
बीडीओ ग्राम पंचायतों की व्यवस्था को स्वयं जांचकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने पर दें जोर- डीएम
मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब- 29.85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब- 29.85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मुख्यमंत्री धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी क्षेत्रवासियों को कई विकास योजनाओं की सौगात
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील

ट्रंप पर हमले के बाद फिर चली गोलियों, अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी से 4 लोगों की मौत

ट्रंप पर हमले के बाद फिर चली गोलियों, अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी से 4 लोगों की मौत

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान हुआ जानलेवा हमला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ, कि अमेरिका से एक और गोलीबारी का मामला सामने आ गया. बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई; जबकि 9 अन्य लोग जख्मी हुए हैं. एक अन्य गोलीबारी मामले में एक बच्चे समेत 3 और लोगों की जान चली गई।

नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 4 की मौत
बर्मिंघम पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की घटना 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के 3400 ब्लॉक में एक नाइट क्लब के बाहर हुई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की. लेकिन तब तक चार लोग अपनी जान गवा चुके थे. पुलिस को नाइट क्लब के पास एक फुटपाथ पर एक व्यक्ति और दो महिलाओं की लाशें क्लब के अंदर मिलीं।

दूर सड़क से की नाइट क्लब पर फायरिंग
अधिकारी ने आगे कहा कि इस घटना में नौ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फायरिंग को लेकर जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि एक संदिग्ध ने सड़क से नाइट क्लब में गोलियां चलाईं. संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी जांच में बर्मिंघम पुलिस की सहायता कर रहे हैं।

घर के बाहर भी हुई फायरिंग, तीन लोगों की मौत
इससे पहले शनिवार को बर्मिंघम में एक घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई. यह घटना इंडियन समर ड्राइव के 1700 ब्लॉक में शनिवार शाम 5:20 बजे हुई थी. जानकारी के अनुसार, घर के बाहर एक वाहन पर गोलीबारी की गई थी, जिससे वाहन में सवार 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक में एक पुरुष, महिला और एक छोटा लड़का था, जो लगभग 5 साल का था. पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top