Flash Story
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिर फैलेगी दहशत

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिर फैलेगी दहशत

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ साल की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है. मेकर्स दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं और हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया था। वहीं अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और फाइनली इसकी रिलीज डेट आ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर 18 जुलाई (गुरुवार) को रिलीज किया जाएगा. हालांकि टीजऱ में फिल्म के प्लॉट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन ट्रेलर लॉन्च से कहानी और फिल्म के बारे में अन्य डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है. पोर्टल ने यह भी बताया कि ‘स्त्री 2’  का ट्रेलर विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की अपकमिंग फिल्म, बैड न्यूज़ की थिएट्रिकल रिलीज के दौरान अटैच किया जाएगा।

बता दें कि ‘स्त्री 2’ का टीजर 25 जून को रिलीज किया गया था.  राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर पोस्ट करते हुए लिखा था, इस बार चंदेरी में आज़ादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस को 15 अगस्त पर लौट रही है! ‘स्त्री 2’ वो वापस आ गई है. वीडियो की शुरुआत राजकुमार राव और अन्य लोगों द्वारा स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ाने से होती है. इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मची नजर आती है और सब बार-बार कहते हैं स्त्री वापस आ गई. स्त्री के किरदार में श्रद्धा कपूर की भी झलक देखने को मिल रही है. टीजर में तमन्ना भाटिया भी नजर आई थीं।

बता दें कि ‘स्त्री 2’ में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top