Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

उत्तराखण्ड में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का लाभ- सुरेश भट्ट

उत्तराखण्ड में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का लाभ- सुरेश भट्ट

देहरादून। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने जनपद देहरादून में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरेश भट्ट ने जनपद में अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में जनपद देहरादून के समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कहा कि समुदाय स्तर पर आयुष्मान कार्ड तथा उसके अंतर्गत मिलने वाले पैकेज व सूचीबद्ध चिकित्सालयों की सूचना का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। आशा कार्यकत्रियां समुदाय स्तर पर मुख्य स्वास्थ्य कार्यकत्री हैं, उनके कार्य से संबंधित इंसेंटिव समय पर निर्गत करें।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों द्वारा जन औषधि केन्द्रों में उपलब्ध दवाओं को बढ़ावा देना चाहिए जो कि जनहित में है। स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी जनज तक जानी चाहिए, जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति इसका लाभ ले सके। स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों और धरातल पर स्वास्थ्य सेवाओं में समानता होनी चाहिए। लाभार्थियों की संतुष्टि ही सबसे बेहतर आंकड़े हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय जैन द्वारा सुरेश भट्ट का स्वागत किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन0एच0एम0 डॉ0 निधि रावत ने कार्यक्रमवार सभी योजनओं की प्रगति से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया। जिला वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ0 मनोज वर्मा ने निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड में टी0बी0 रोग के इलाज को सम्मिलित करने हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा उक्त सुझाव पर सहमति व्यक्त की गयी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में पौधारोपण भी किया।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्मिक डॉ0 वंदना सेमवाल, डॉ0 सी0एस0रावत, डॉ0 दिनेश चौहान, डॉ0 के0एस0 भण्डारी, डॉ0 विक्रम तोमर, डॉ0 प्रदीप उनियाल, डॉ0 यतेन्द्र सिंह, डॉ0 घिल्डियाल, डॉ0 पी0एस0 रावत, डॉ0 मोहन डोगरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रावत, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, जिला लेखा प्रबंधक विवेक गुसाईं, जिला सलाहकार एनटीसीपी अर्चना उनियाल सहित समस्त एन0एच0एम0 कर्मियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top