Flash Story
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है बजट – पीएम मोदी

समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है बजट – पीएम मोदी

बजट नौजवानों को देगा अनगिनत नए अवसर – प्रधानमंत्री 

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में 2024-25 के लिए बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने वाला महत्वपूर्ण बजट बताया और कहा कि यह समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है. पीएम के भाषण की बड़ी बातें. पीएम ने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने वाले इस महत्वपूर्ण बजट के लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व उनकी पूरी टीम बहुत-बहुत बधाई की पात्र है. ये बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है।

ये देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. ये जो नियो मिडल क्लास बना है, ये बजट उनके सशक्तिकरण की निरंतरता का बजट है. ये नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है.
इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाई मिलेगी. ये मिडिल क्लास को नई ताकत देने वाला बजट है. ये जनजातीय समाज, दलितों और पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजनाओं के साथ आया है. इस बजट से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इस बजट से छोटे व्यापारियों, MSMES को प्रगति का नया रास्ता मिलेगा. बजट में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस है. इससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी. हमें हर शहर, हर गांव, हर घर उद्यमी बनाना है. इसी उद्देश्य से बिना गारंटी के मुद्रा लोन की लिमिट को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया है. इससे छोटे कारोबारियों, विशेष रूप से महिलाओं, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों में स्वरोजगार को बल मिलेगा. इस बजट में MSMEs के लिए ईज ऑफ क्रेडिट बढ़ाने वाली नई योजना का ऐलान किया गया है. मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट इकोसिस्टम को हर जिले तक ले जाने के लिए बजट में अहम घोषणाएं की गई हैं।

ये बजट हमारे स्टार्टअप्स के लिए, इनोवेशन इकोसिस्टन के लिए ढेर सारे नए अवसर लेकर आया है. स्पेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का फंड हो, एंजेल टैक्स हटाने का फैसला हो, ऐसे कई सारे कदम इस बजट में उठाए गए हैं. एनडीए सरकार ने पिछले 10 साल में ये सुनिश्चित किया है कि गरीब और मध्यम वर्ग को लगातार टैक्स से राहत मिलती रहे. इस बजट में भी आय कर में कटौती और स्टैंडर्ड डिडक्शन में वृद्धि का बहुत बड़ा फैसला लिया गया है. टीडीएस के नियमों को भी सरल किया गया है. इन कदमों से हर टैक्सपेयर को अतिरिक्त बचत होने वाली है।

इस बजट का एक बहुत बड़ा फोकस देश के किसान है. अन्न भंडारण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम के बाद अब हम सब्जी उत्पादन क्लस्टर बनाने जा रहे हैं. इससे छोटे किसानों को सब्ज़ियों-फल, अन्य उपज के लिए नए बाजार मिलेंगे और बेहतर दाम मिलेंगे. देश में गरीबी समाप्त हो, गरीब का सशक्तिकरण हो, इस दिशा में भी आज के बजट में प्रमुख घोषणाएं की गई हैं. गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाना तय हुआ है. जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, सैचुरेशन अप्रोच के साथ 5 करोड़ आदिवासी परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ेगा।

इसके अलावा ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 25 हजार नए ग्रामीण क्षेत्रों को ऑल वेदर रोड से जोड़ा जाएगा. आज का बजट नए अवसर, नई ऊर्जा लेकर आया है. ये ढेर सारे नए रोजगार, स्वरोजगार के अवसर लेकर आया है. ये बेहतर विकास और उज्ज्वल भविष्य लेकर आया है. आज का बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की प्रक्रिया में काम करेगा, विकसित भारत की एक ठोस नींव रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top