Flash Story
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण पर जोर
सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा- रेखा आर्या
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा- रेखा आर्या
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य
ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य

आज सावन माह के दूसरे सोमवार पर श्री केदारनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

आज सावन माह के दूसरे सोमवार पर श्री केदारनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु

 श्री बदरीनाथ धाम स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर में कर्मचारियों ने किया प्रसाद वितरण

श्री केदारनाथ/ बदरीनाथ। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में उत्साह रहा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया । इस अवसर पर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गयी।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ एवं केंदारनाथ धाम में अभी तक साढ़े उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है। जिनमें से रिकार्ड पौने ग्यारह लाख तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे है वही बरसात के बावजूद तीर्थयात्रियों के पहुंचने का क्रम जारी है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति तथा मौसम के पूर्वानुमान का भी ध्यान रखे तथा सुगम तथा सुरक्षित रूप से यात्रा हो सके।

केदारनाथ में इस अवसर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल,कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि बरसात के बावजूद श्री बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है आज बदरीनाथ स्थित पौराणिक आदि केदारेश्वर मंदिर में बड़ी तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे।
श्री बदरीनाथ धाम में आदि केदारेश्वर मंदिर के समीप श्रावण के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज मंदिर समिति अधिकारियों -कर्मचारियों की ओर से 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को प्रसाद स्वरूप बालभोग का विवरण किया गया।

इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान एवं कर्मचारियों ने स्वयं अपने हाथों से भगवान बदरीविशाल का बाल भोग तीर्थयात्रियों को वितरित किया।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, भंडार प्रभारी संतोष तिवारी, संदेश मेहता, केदारसिंह रावत,अनसुया नौटियाल, प्रभारी दफेदार कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी,संतोष पंत सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top