Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पेरिस ओलंपिक 2024- नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

पेरिस ओलंपिक 2024- नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर का थ्रो फेंककर फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की शानदार शुरुआत की। नीरज ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन में सबसे पहले शुरुआत करने आए और उन्होंने अपना इस सत्र का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया जो 84 मीटर के स्वत: क्वालिफिकेशन से काफी अधिक था। नीरज ने अपने स्वर्ण पदक के बचाव की बेहतरीन शुरुआत की है और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। नीरज के अलावा पाकिस्तान के उनके प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने भी पहले ही प्रयास में कमाल का प्रदर्शन किया और 86.59 मीटर का थ्रो कर स्वतः फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीरज की तरह अरशद का भी यह सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था।

ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पीटर्स ने पहले प्रयास में 88.63 का थ्रो फेंक और वह ग्रुप बी से सीधे क्वालिफाई करने वाले तीसरे एथलीट रहे।  पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी नीरज की ही तरह पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अरशद ने अपने प्रयास में 86.59 मीटर का थ्रो किया और स्वतः ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अरशद का यह थ्रो सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन के पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। नीरज ने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया जो 84 मीटर के स्वतः क्वालिफिकेशन से काफी अधिक था। नीरज का यह इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मालूम हो कि क्वालिफिकेशन में जो एथलीट 84 मीटर का थ्रो करते हैं वो सीधे ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेते हैं।

भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं। क्वालिफिकेशन में 84 मीटर पार करने वाला एथलीट स्वतः फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है। इसके अलावा शीर्ष 12 एथलीट भी पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई करते हैं। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था और उनसे एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top