Flash Story
यमकेश्वर के अरविन्द पयाल ने गांव में ही तलाशा रोजगार का रास्ता, मुर्गी पालन से बने आत्मनिर्भर
यमकेश्वर के अरविन्द पयाल ने गांव में ही तलाशा रोजगार का रास्ता, मुर्गी पालन से बने आत्मनिर्भर
बड़ी खबर :कर्णप्रयाग में धारदार हथियारों से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार, तलवार बरामद; 3 आरोपी जेल भेजे गए
बड़ी खबर :कर्णप्रयाग में धारदार हथियारों से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार, तलवार बरामद; 3 आरोपी जेल भेजे गए
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री
खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, सहसपुर पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, सहसपुर पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रदेश दौरे पर पहुंची कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
प्रदेश दौरे पर पहुंची कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया के कार्यालय का  किया शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया के कार्यालय का किया शुभारंभ
डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश
डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया इमरजेंसी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने की विभागीय समीक्षा बैठक, आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा संघ की मांगों पर बनी सहमति

केदारनाथ में राहत और बचाव कार्यों को राज्यपाल ने सराहा बोले- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुआ सराहनीय कार्य

केदारनाथ में राहत और बचाव कार्यों को राज्यपाल ने सराहा बोले- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुआ सराहनीय कार्य

विभिन्न एजेंसियों ने भी किया अपनी क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने शिष्टाचार भेंट कर विगत दिनों केदारनाथ क्षेत्र में आयी आपदा के सापेक्ष त्वरित प्रतिवादन एवं राहत और बचाव कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि 31 जुलाई को केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं रेस्क्यू अभियान की सतत निगरानी की। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में 6 जुलाई को राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिए गए हैं, जिसमें 15 हजार से अधिक यात्री एवं स्थानीय लोगों को हवाई तथा पैदल मार्गों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से 29 स्थानों पर भू-स्खलन की चपेट में आने से पैदल एवं सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पेयजल तथा विद्युत की लाइनों सहित बड़ी संख्या में सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा। कुछ स्थानों पर दूरसंचार की सेवाएं भी बाधित हुई हैं। उन्होंने बताया कि जो मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए एक एमआई और एक चिनूक सहित 05 स्टेट हेलीकॉप्टरों के माध्यम से यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों में लगभग 1200 मानव संसाधन के अलावा स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने ने बताया कि 07 अगस्त से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं प्रारंभ की गई है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार के सहयोग से इस अभियान को जिस तत्परता से अंजाम दिया गया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के बावजूद इस अभियान को पूरी योजनाबद्ध तरीके से संपन्न किया गया उसके लिए इस अभियान में शामिल सभी कार्मिक सराहना के पात्र हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की चुनौतियों से आगे के लिए सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें इस प्रकार की परिस्थितियों और चुनौतियों के लिए हर पल तैयार रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top