Flash Story
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लौटाया समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लौटाया समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में समूह-ग के 5000 रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव विभागों को लौटा दिए हैं। आयोग ने इनमें कुछ बदलाव करने को कहा है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विभिन्न विभागों से करीब 5000 पदों पर भर्तियों के प्रस्ताव आए हैं।

इन सभी को संबंधित विभागों को लौटाने की प्रमुख वजह ये है कि आंदोलनकारी आरक्षण के लिए निर्धारण दोबारा करना होगा। कई विभागों के प्रस्ताव में कमियां हैं, अब उन्हें दूर करने के बाद आयोग विज्ञप्तियां जारी करेगा।

इन प्रमुख भर्तियों के प्रस्ताव लौटाए

भर्ती का नाम पदों की संख्या

पुलिस कांस्टेबल 2000

वन आरक्षी 600

वन दरोगा 84

नलकूप चालक 201

सींचपाल 226

मेट, सिंचाई विभाग 268

स्पेशल टाइगर गार्ड 81

हवलदार प्रशिक्षक 24

दो साल में आयोग ने भरे 4600 पद

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक कुल 4600 पदों पर भर्तियां पूरी की जा चुकी हैं। चयन सूची विभागों को भेजी जा चुकी हैं। अब 1544 पदों की एलटी भर्ती, 200 पदों की वन स्केलर भर्ती, 229 पदों की आबकारी निरीक्षक, परिवहन आरक्षी आदि की भर्ती, 34 पदों की वाहन चालक भर्ती और 25 पदों की सहायक भंडारी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जो जल्द पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top