Flash Story
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
भागीरथी नदी में बहे बालक का नहीं मिला कोई सुराग, एसडीआरएफ–एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान जारी
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 104 लैब टेक्नीशियन

राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 104 लैब टेक्नीशियन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया अंतिम परिणाम

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने दी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 लैब टैक्नीशियन मिल गये हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के उपंरात चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। चयनित लैब टैक्नीशियनों की तैनाती से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को मेडिकल रिपोर्ट सटीक व समय पर मिल सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को सुदृढ़ कराने में जुटी है ताकि प्रदेश के आम लोगों को मेडिकल कॉलेजों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्देश्य के तहत मेडिकल कॉलेजों में जहां आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं मेडिकल स्टॉफ की भी तैनाती की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 और लैब टैक्नीशियन मिल गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2021-22 में टैक्नीशियन संवर्ग के तहत 306 पदों पर टैक्नीशियनों की भर्ती निकाली थी। जिसमें से वर्ष 2023 में 202 पदों पर टैक्नीशियनों का चयन कर दिया गया था। जिसमें कतिपय रिट याचिकाओं के लंबित होने एवं अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों के निवारण के उपरांत बोर्ड द्वारा विगत माह लिखित परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसके उपरांत बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर 104 अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। डॉ. रावत ने कहा कि इन सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को शीघ्र ही मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि इनकी तैनाती से मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को जहां राहत मिलेगी वहीं उन्हें सटीक व समय पर मेडिकल रिपोर्ट्स भी मिलेंगी। डॉ. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेजों के 1455 नर्सिंग अधिकारियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा, जिसके उपरांत चयनित नर्सिंग अधिकारियों की भी मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल सोशल वर्कर, नर्सिंग कॉलेजों के ट्यूटर की भी नियुक्तियां की जायेगी। इसके लिये शीघ्र ही चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top