Flash Story
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
महायुद्ध की घड़ी! एम्बाप्पे vs यामाल, दुनिया की निगाहें FIFA World Cup सेमीफाइनल पर
महायुद्ध की घड़ी! एम्बाप्पे vs यामाल, दुनिया की निगाहें FIFA World Cup सेमीफाइनल पर
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर ली जानकारी

राष्ट्र विरोधी ताकतें देश के विकास को रोक रही, उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे – मुख्यमंत्री केजरीवाल 

राष्ट्र विरोधी ताकतें देश के विकास को रोक रही, उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे – मुख्यमंत्री केजरीवाल 

हरियाणा में तेज होगा आप का चुनावी अभियान

नई दिल्ली। तिहाड़ से बाहर निकलते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हुंकार भरी कि वह टूटे नहीं, बल्कि उनका हौसला 100 गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है। तेज बारिश और कार्यकर्ताओं के जोश के बीच आत्मविश्वास से लबरेज केजरीवाल ने कहा कि उनका जीवन देश के लिए समर्पित है। जो भी राष्ट्र विरोधी ताकतें देश के विकास को रोक रही हैं, देश को बांटने का काम कर रही हैं, वह उनके खिलाफ वह लड़ते रहेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने तिहाड़ जेल से बाहर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह व डॉ. संदीप पाठक, मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत आप के कई नेता पहुंचे। इस मौके पर बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता भी मौजूद थे। तिहाड़ से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए, भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल-केजरीवाल के नारे लगाए। साथ में आतिशबाजी कर केजरीवाल का स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं के जोश का जवाब केजरीवाल ने अपने अंदाज में दिया। वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगवाने के बाद केजरीवाल ने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह उन लाखों-करोड़ों लोगों का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने उनके लिए मन्नतें मांगी, दुआएं की, आशीर्वाद भेजे और प्रार्थनाएं कीं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद अब आम आदमी पार्टी (आप) की सियासी सक्रियता बढ़ेगी। केजरीवाल के हरियाणा चुनाव के सियासी अखाड़े में उतरने से आप का चुनावी अभियान तेज होगा। प्रदेश में अपने दम पर लड़ रही आप के संयोजक केजरीवाल रैलियों, रोड शो, नुक्कड़ सभाओं के जरिये अपने उम्मीदवारों के हक में सियासी हवा बनाएंगे। इसके लिए पार्टी रणनीतिकारों ने होमवर्क शुरू कर दिया है। उधर, विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी दिल्ली के आप कार्यकर्ताओं में भी जोश है। हरियाणा चुनाव के बाद आप की दिल्ली की तैयारी भी पटरी पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top