Flash Story
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पद छोड़ने की घोषणा, कैलाश गहलोत बने संभावित उत्तराधिकारी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पद छोड़ने की घोषणा, कैलाश गहलोत बने संभावित उत्तराधिकारी

आज दोपहर 12 बजे आप पार्टी करेगी नए सीएम का ऐलान 

विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा निर्णय 

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक वह जनता के सामने खुद को ईमानदार साबित नहीं कर देते, तब तक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं लौटेंगे। इस अप्रत्याशित घोषणा के बाद से दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी। विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें सबसे प्रमुख नाम कैलाश गहलोत का है। गहलोत वर्तमान में दिल्ली के परिवहन मंत्री हैं और उनके नेतृत्व में दिल्ली के परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें बस सेवाओं का विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत और सड़क सुरक्षा के लिए किए गए प्रयास शामिल हैं।

कैलाश गहलोत: अगला सीएम चेहरा?
50 वर्षीय कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में मजबूत प्रशासनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई बड़ी परियोजनाओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया है और प्रशासनिक जटिलताओं से निपटने की उनकी क्षमता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी गहलोत को महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई थी, जहां उन्होंने 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया था। इस बात को लेकर पहले चर्चा थी।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top