Flash Story
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
राजधानी में डेंगू का प्रकोप तेज: अक्तूबर के पहले 17 दिनों में मिले 304 मरीज
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी, पहले दिन के लिए बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी, पहले दिन के लिए बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट
त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी
त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर पिटकुल मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

पिटकुल एमडी पीसी ध्यानी ने कार्मिक को दिया ‘‘एक के लिये सब और सब के लिये एक का नारा’’

पिटकुल को देश ही नहीं वरन विश्व की अग्रणी पारेषण इकाई बनाने में अपना योगदान दें कर्मचारी – पीसी ध्यानी

देहरादून। गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर दिनांक 02 अक्टूबर, 2024 को पिटकुल मुख्यालय पर प्रबन्ध निदेशक महोदय पी0सी0 ध्यानी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवम् देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा रामधुन का गायन किया गया। इस शुभावसर पर उनके द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवम् देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के पहलुओं का अनुस्मरण करते हुए अवगत कराया गया कि इन महापुरूषों के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा सभी कार्मिकों से उनके जीवन मूल्यों एवं सिद्धान्तों को अपने जीवन में अपनाने का अनुरोध किया गया।

इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा उत्तराखण्ड के ऊर्जावान एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद प्रेषित करते हुये अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पिटकुल निरन्तर प्रगति कर रहा है। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्य सचिव एवं अध्यक्षा, पिटकुल राधा रतूडी एवं सचिव-उर्जा महोदय के मार्गदर्शन में पिटकुल अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर है। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं आदरणीय मुख्य सचिव एवं अध्यक्षा, पिटकुल तथा सचिव (ऊर्जा) के मार्गदर्शन एवं पिटकुल के सभी कार्मिकों द्वारा टीम भावना एवं पूर्ण मनोयोग से किये जा रहे कार्यों के कारण पिटकुल द्वारा पिछले वर्ष 05 करोड़ रूपये की तुलना में इस वर्ष 11 करोड़ रूपये का लाभांश उत्तराखण्ड शासन को देना सम्भव हो सका है।

प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा पिटकुल को हाल ही में ए0डी0बी0 की पांच परियोजनाओं एवं लाईनों यथा 220 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान सेलाकुई, 132 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान आराघर, 132 के0वी0 जी0आई0एस0 उपसंस्थान धौलाखेड़ा, खटीमा एवं लोहाघाट के अनुबन्ध की कार्यवाही करते हुए अनुबन्ध आबंटित किये जाने पर एवं पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कम्पनी अधिनियम के अन्तर्गत समय से दिनांक 30.09.2024 को एजीएम सम्पन्न कराने तथा कार्मिकों द्वारा लगातार किये जा रहे कार्यों से पिटकुल द्वारा ट्रांसमिशन उपलब्धता (Transmission Availability) 99.70 प्रतिशत हासिल करने एवं ट्रासमिशन लाॅस 01 प्रतिशत रखने हेतु सभी कार्मिकों को शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की गयी।

इसके साथ ही कारपोरेशन को वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 में हुए वित्तीय लाभ के दृष्टिगत पिटकुल के निदेशक मण्डल द्वारा पिटकुल के कार्मिकों द्वारा दोनों वित्तीय वर्षों में किये गये उत्कृष्ट एवं निरन्तर सराहनीय कार्यों हेतु नियमित कार्मिकों तथा पूर्णकालिक निदेशकों एवं संविदा कर्मियों को देय प्रोत्साहन राशि के लिये सभी कार्मिकों को बधाईयां प्रेषित की गयी और आह्वाहन किया गया कि आगे भी पिटकुल के कार्मिक ‘‘एक के लिये सब और सब के लिये एक नारे’’ को यथार्थ करते हुये टीम भावना के तहत पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगे तथा निर्धारित लक्ष्यों को निश्चित ही पूरा करते हुये पिटकुल को देश ही नहीं वरन विश्व की अग्रणी पारेषण इकाई बनाने में अपना योगदान देंगे।

इस शुभ अवसर पर मंच का संचालन करते हुये  सूर्य प्रकाश आर्य, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही रीनू जोशी भारद्वाज, सहायक अभियंता एवं इला चंद्र पंत मुख्य अभियंता द्वारा अपने विचार रखे गएl

इस अवसर पर कमल कान्त, मुख्य अभियन्ता, ईला चन्द्र, मुख्य अभियन्ता, अनुपम शर्मा, मुख्य अभियन्ता, महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता राजकुमार, मन्तराम, अविनाश चन्द्र अवस्थी, ललित कुमार, नीरज पाठक, सायमा कमाल, अधिशासी अभियन्ता मीनाक्षी भारती, राजीव सिंह, मनोज कुमार, एस0डी0 शर्मा, विनायक शैली, हिमांशु बालियान, वरिष्ठ लेखाधिकारी तरूण सिंघल लेखाधिकारी दीपक पाण्डे, सहायक अभियन्ता हिमांशु डोभाल, रीनू जोशी भारद्वाज, शूरवीर सिंह सजवाण, निजी सचिव आनंद मोहन सिंह नेगी, सोहन ध्यानी, सफक्त हुसैन, प्रदीप रतूड़ी कार्यालय अधीक्षक प्रथम सी0डी0 एस बिष्ट, गीता भट्ट, लेखाकार-श्रीमती वनीता पटवाल, अवर अभियन्ता राजेश शर्मा अजय रावत, अनुज, कार्यालय सहायक-प्रथम इमरान खान तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top