Flash Story
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास खाली करने के बाद अब नया घर हुआ फाइनल

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास खाली करने के बाद अब नया घर हुआ फाइनल

17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित

चुनाव प्रचार का काम देखेंगे पूर्व सीएम 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया ठिकाना फाइनल हो गया है। अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। वह आप सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे। वह नई दिल्ली से अपनी विधानसभा और दिल्ली में चुनाव प्रचार का काम देखेंगे। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। केजरीवाल के नए ठिकाने से रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली करने की घोषणा की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी। बता दें कि केजरीवाल वर्ष 2015 से सिविल लाइंस के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आधिकारिक बंगले में रह रहे हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का नया नियुक्त किया गया था। नियमों के मुताबिक, सीएम को इस्तीफा देने के तीन हफ्ते के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top