Flash Story
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

सब इंस्पेक्टर पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

सब इंस्पेक्टर पर युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

श्रीनगर थाने के पुलिसकर्मी से जुड़ा है यौन शोषण का मामला

केदारनाथ, दून व रुद्रपुर में भी घट चुकी हैं महिलाओं के शोषण की घटनाएं

श्रीनगर। केदारनाथ,रुद्रपुर व देहरादून के बाद अब पुलिस विभाग के एक और कर्मी पर यौन शोषण का आरोप लगा है।पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू हो गयी है। मामला पौड़ी जिले के श्रीनगर थाने से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर गढ़वाल थाने में तैनात एक दरोगा पर दुष्कर्म पीड़ित युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

युवती की तहरीर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार को जांच कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि उसके एक दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मुकर गया।

युवती ने अगस्त 2023 में महिला थाना श्रीनगर में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच एक महिला दरोगा द्वारा की जा रही थी। युवती के अनुसार कुछ दिन बाद कोतवाली श्रीनगर में तैनात एक दारोगा ने उसे फोन कर बताया कि इस मामले की जांच अब वह कर रहा है। दारोगा ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए तीन-चार दिन लगातार थाने में बुलाकर वहां मामले में आपसी समझौता करने के लिए कहता रहा। पीड़िता के अनुसार दरोगा जब भी कमरे में बयान के लिए बुलाता था, वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहती थी।

तहरीर में युवती ने बताया कि एक दिन दरोगा ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और उसके साथ शादी करेगा। दरोगा के साथ उसकी लगातार बात होती रही जिसमें वह अश्लील बातें भी करता था। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा एक दिन उसे एक होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस एक और नये प्रकरण से पुलिस विभाग में काफी हलचल है। गौरतलब है कि बीते दो महीने के अंदर पुलिसकर्मियों के यौन शोषण से जुड़े तीन मामले सामने आ चुके हैं। डीजीपी अभिनव कुमार ऐसे मामलों में कड़ी विभागीय चेतावनी जारी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top