Flash Story
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

गढ़वाल विवि में बिना सीयूईटी के भी मिलेगा प्रवेश, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

गढ़वाल विवि में बिना सीयूईटी के भी मिलेगा प्रवेश, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में बिना सीयूईटी (CUET) स्कोर के भी दाखिला मिल सकेगा। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्रों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 11 सितंबर इसकी अंतिम तिथि तय की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि सामान्य श्रेणी के छात्रों को निर्धारित शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगजन वर्ग के लिए क्रमशः 400 और 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क रखा गया है।

किन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

बीए एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड को छोड़कर स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सभी अन्य कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

दून के प्रमुख कॉलेज भी शामिल

गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध दून के प्रमुख महाविद्यालय जैसे डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी छात्र-छात्राएं इस प्रक्रिया के जरिए दाखिला ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह कदम उन छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा जो किसी कारणवश सीयूईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अब मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया से उन्हें भी उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर है, ऐसे में इच्छुक छात्र जल्द से जल्द पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top