Flash Story
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी

बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद पत्नी के साथ की बर्बरता की हदें पार

बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद पत्नी के साथ की बर्बरता की हदें पार

मां को दर्द से चिल्लाते देख बच्ची ने पड़ोसियों को दी सूचना

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और रात में पत्नी के साथ बर्बरता की। रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां पता चला कि उसके पति ने निचले हिस्से में किसी नुकीली चीज से हमला किया जिससे उसकी आंतों में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटना गत 31 मार्च की है।

आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से थी कराह रही

एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन का पति अक्सर झगड़ा करता है। घटना की रात उनकी बहन परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 11 वर्षीय भांजी (पीड़िता की बेटी) की आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी। उसकी मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था। उसका पति वहां से जा चुका था। बच्ची ने अपनी मौसी को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

बच्ची ने बताया- पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे

बच्ची ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। यह कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top