Flash Story
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी

पत्नी की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर कूद कर मजदूर ने दी अपनी जान

पत्नी की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर कूद कर मजदूर ने दी अपनी जान

देहरादून। व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरूकॉलोनी में रहता था। मृतक ज्ञान प्रकाश पैंट पुताई का कार्य करता था। जानकारी मिलने पर जब मृतक के परिजनों ने मृतक के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।

जब कमरा खोला गया तो मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी का शव कमरें पड़ा था। मृतका के गले पर गला घोटने के निशान थे। बताया जा रहा है कि इस वारदात को घरेलू कलह के कारण अंजाम दिया गया होगा। मृतक ज्ञान प्रकाश ने पहले पत्नी की हत्या की होगी उसके बाद स्वयं ट्रेन के पास कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनो में अकसर कहासुनी होती रहती थी।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक ज्ञान प्रकाश ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की होगी उसके बाद लक्सर में जाकर स्वयं आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में मृतका के पति ज्ञानप्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी ने थाना नेहरू कॉलोनी में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top