Flash Story
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

मुख्य सचिव ने पंतनगर, देहरादून और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में संचालित हवाई सेवाओं की वर्तमान स्थिति, हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार तथा एयरपोर्ट व हवाई पट्टियों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी देहरादून और उधम सिंह नगर से देहरादून व पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उधम सिंह नगर में अधिग्रहित भूमि को शीघ्र क्लियर कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को एयरपोर्ट का नियमित ऑपरेशनल स्ट्रक्चर प्लान तैयार करने और एयरपोर्ट संचालन हेतु आवश्यक कार्मिकों की तैनाती एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से डेपुटेशन तथा अन्य एजेंसियों से आउटसोर्सिंग के माध्यम से करने के निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत प्रस्तावित टनल की लोड बियरिंग क्षमता की जांच आईआईटी रुड़की या किसी अन्य उच्च तकनीकी संस्थान से कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य सचिव ने महानिदेशक युकाडा को राज्य में हवाई संपर्क विस्तार से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव एविएशन सचिन कुर्वे, महानिदेशक युकाडा सोनिका, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल उपस्थित रहे, जबकि जिलाधिकारी उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top