Flash Story
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने ली शपथ 

देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने ली शपथ 

मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का दिया संदेश 

नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार शहर के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर करेगी कार्य – मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदगणों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया। नगर निगम प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने मेयर सौरभ थपलियाल एवं नवनिर्वाचित पार्षदों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर देहरादून नगर निगम में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार शहर के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी। हमारा ध्येय शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ बेहतर अनुभव लेकर जाएं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top