Flash Story
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

सनातन विरोधी कांग्रेस वोटों के लिए बांटती है जातियों में- महाराज

सनातन विरोधी कांग्रेस वोटों के लिए बांटती है जातियों में- महाराज

डबल इंजन सरकार चलाकर होगा सबका साथ, सबका विकास

देहरादून/रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस सनातन विरोधी है। उसके सहयोगी सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। कांग्रेस वोटों के लिए भारत को जाति के आधार पर विभाजित करने के साथ-साथ विकास में बाधा डालने का काम करती है। उक्त बात उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के खोपरा गांव में लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शहीद वीर नारायण सिंह और शहीद गुंडाधुर की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सपने को साकार करने के लिए वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया और फिर भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में इसे निरंतर संवारने का काम किया। कांग्रेस को हराकर भाजपा ने प्रदेश में फिर से अपनी सरकार बनाई और आदिवासी समाज से पहला मुख्यमंत्री भी दिया। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आपने प्रदेश में भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को हटाकर कमल खिलाया वैसे ही आप इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीतकर यहां से मोदी जी को एक कमल पुष्प भेंट कर प्रदेश के विकास में सहभागी बनें।

स्टार प्रचारक महाराज ने मोदी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी की गारंटी है कि नेशनल कैपिटल रीजन, दिल्ली (NCR) की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की स्थापना कर रायपुर, नया रायपुर दुर्ग और भिलाई नगर क्षेत्र का समृद्ध एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जायेगा। कांग्रेस सरकार के पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में महादेव सट्टा घोटाला, दारू घोटाला और पीएससी घोटाला करके कांग्रेस ने जनता को ठगने का काम किया जिसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने उसे को दिया।

महाराज ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा सबके विकास के लिए डबल इंजन सरकार चला कर सबका साथ और सबका विकास करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में डिजिटल पेमेंट्स में दुनिया में सबसे बड़ी पहल की है आज समाज का कोई भी घातक अपने-अपने मोबाइल से छोटे से छोटा पेमेंट कर सकता है इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा हमारे सब्जी मंडी में अपनी सब्जी बेचने वाले किसान भाई बहनों को मिला है इससे उनका समय भी बच गया और उनकी आमदनी भी सुरक्षित हो गई है।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छत्तीसगढ़ को नक्सली ताकतों से निजात दिलाने का प्रयास करेगी इसके लिए केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा जरूरी है।

कांग्रेस सरकारों में देश की आंतरिक सुरक्षा को पहुंचा भारी आघात: महाराज

लव जिहाद, अपराधों से मुक्त करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरी

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस की यूपीए सरकार में देश की आंतरिक सुरक्षा से भारी आघात पहुंचा। देश के विभिन्न हिस्सों में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले, 2005 दिल्ली बम ब्लास्ट और 2006 में वाराणसी ब्लास्ट जैसी कई आतंकी घटनाओं के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना घर कर गई। कांग्रेस सरकारों में हमारे सैनिक मारे जाते रहे और जनता को आतंकी हमले का शिकार होना पड़ा लेकिन आज मोदी सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा गारंटी के कारण आतंकवादी देश छोड़कर जा चुके हैं और हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ा है।

उक्त बात उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में रानाखुज्जी में एक विशाल चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। भगवान श्री राम के ननिहाल आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और लव जिहाद, अपराधों से मुक्त करने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार आवश्यक है। कांग्रेस ने किसानों को समृद्धि का सपना तो जरूर दिखाए लेकिन किसानों के हिस्से का पैसा अपने भ्रष्टाचार से गबन कर उनका बिना किसी सहायता के छोड़ दिया कांग्रेस सरकार में 1000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की थी प्रदेश में गौठानों के निर्माण कराने का सपना दिखाकर गौ माता के नाम पर 1,300 करोड़ का भारी भरकम घोटाला किया गया। 2161 करोड़ का शराब घोटाला हुआ। यह कांग्रेस का असली चरित्र है।

स्टार प्रचारक और कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत कर छत्तीसगढ़ के अपने सभी नागरिकों के लिए 50,000 तक का चिकित्सा बीमा प्रदान करने वाला छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य है। इस बार प्रदेश भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रत्येक परिवार को आयुष्मान भारत के अंतर्गत 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का वादा किया है। वह भाजपा की ही सरकार थी जिसने छत्तीसगढ़ को एनर्जी सरप्लस राज्य बनाया यहां बिजली उत्पादन आवश्यकता से अधिक किया गया हम वादा करते हैं कि आपका आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनती है तो प्रदेश में पूर्व की तरह 24X7 बिजली सुनिश्चित की जाएगी।

महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अनुरोध किया कि वह मेहनत से कम करें और कांकेर सीट को भाजपा के खाते में लाकर डबल इंजन को विकास की पटरी पर दौड़ायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top