Flash Story
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित

मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य

टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर

प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण

मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

बद्रीनाथ महायोजना मास्टर प्लान का काम 10 मार्च से होगा शुरू

चमोली। कड़ाके की ठंड के कारण बीते जनवरी माह में रोका गया बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान का काम अब आगामी दस मार्च से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेशन यूनिट) की ओर से सबसे पहले रीवर फ्रंट के कार्य किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में अभी करीब दो फीट तक बर्फ है। आगामी दिनों में बर्फबारी नहीं होती है तो बर्फ भी पिघल जाएगी। इसी प्रत्याशा में पीआईयू ने दस मार्च से मास्टर प्लान के कार्य शुरू करने की योजना बनाई है। बदरीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। मास्टर प्लान की जिले से लेकर पीएमओ स्तर पर मॉनिटरिंग चल रही है।

चमोली के जिलाधिकारी प्रति सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हैं। पीआईयू वीके सैनी ने बताया कि रीवर फ्रंट के साथ ही शेषनेत्र झील, बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, लूप रोड के अंतिम चरण का काम शुरू किया जाएगा। मौसम को देखते हुए अभी दस मार्च से बदरीनाथ में काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मजदूरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top