Flash Story
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में श्री देवसुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा एक बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा।

इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आम जनता को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में शामिल होने की अपील की ताकि वे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. एस.परिहार, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, बबीता सहलोत्रा, प्रभा शाह, दिनेश प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top