Flash Story
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

कांग्रेस ने उत्तराखंड से तीन टिकट किये फाइनल

कांग्रेस ने उत्तराखंड से तीन टिकट किये फाइनल

गोदियाल, गुनसोला व प्रदीप टम्टा को मिला टिकट

देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से  प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। पौड़ी गढ़वाल सीट पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नाम पर मंथन किया जा रहा था।

आखिर में पार्टी हाईकमान ने गणेश गोदियाल के चेहरे पर दांव खेला है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए थे। वहीं उत्तराखंड की पांच में से तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी रिपीट किए हैं। जबकि दो पर प्रयोग हो सकता है। टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल से अजय भट्ट प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

पिछले दिनों हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में लोकसभा सीट के समीकरणों, टक्कर देने वाले उम्मीदवार, स्थानीय मुद्दों और हालात पर चर्चा की गई थी। उधर, संगठन स्तर पर सभी सीटों पर दावेदारों के लिए सर्वे कराया गया। सर्वे पूरा होने के बाद स्क्रीनिंग समिति की दूसरी बैठक बुलाई गई, जिसमें से हर लोकसभा के लिए दावेदारों के तीन से पांच नामों का पैनल तैयार करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया। प्रत्याशियों पर लंबा मंथन करने के बाद आज मंगलवार को पार्टी ने उम्मीदवारों को घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top