Flash Story
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

रक्षा मंत्री से चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का किया अनुरोध

रक्षा मंत्री से चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का किया अनुरोध

रक्षा मंत्री ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को सैनिक स्कूल खोलने का दिया भरोसा

नई दिल्ली। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया गया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि राज्य का जनपद चमोली एक सीमान्त होने के साथ साथ सैनिक बाहुल्य जनपद है। उन्होंने कहा सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहाँ के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहाँ सैनिक एवं पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं।

उन्होंने कहा सीमान्त जनपद चमोली एवं निकटतम् क्षेत्र में कोई भी सैनिक स्कूल/आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित नहीं है। यहाँ के पूर्व सैनिकों द्वारा कई वर्षो से मांग की जाती आ रही है, कि जनपद चमोली में भी जनपद पिथौरागढ़ स्थित जनरल बी०सी० जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित / स्वीकृत हो सके, जो देश के प्रथम सी०डी०एस० जनरल बिपिन रावत के नाम से संचालित हो। ताकि इस पहाड़ी क्षेत्र से सैनिकों / पूर्व सैनिकों एंव उनके परिवारों का अन्य क्षेत्रों में उत्तराखण्ड की मुख्य समस्याओं में एक पलायन करने लिए मजबूर न हो सके।

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विश्वास जताते हुए कहा जनपद चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत करने पर उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा। मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली के पूर्व सैनिकों की बहुप्रतिक्षित मॉग जनपद चमोली में भी जनरल बी०सी० जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल स्वीकृत/ स्थापित करने का अनुरोध किया गया। जिसपर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कारवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top