Flash Story
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित

चौंदकोट को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग

चौंदकोट को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग

वीरांगना तीलू-रौतेली के इलाके में विकास कार्य न होने पर जताया रोष

चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी इस संबंध में सीएम को भेजेगी प्रस्ताव

देहरादून। समस्त चौंदकोट क्षेत्र को पिछड़ा घोषित करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इस क्षेत्र में विकास कार्य ठप हैं और यहां से तेजी से पलायन हो रहा है। गांव भुतहा हो रहे हैं। चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव देने का फैसला किया है कि इस पूरे क्षेत्र को पिछड़ा घोषित किया जाए। सोसाइटी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह गुसाईं ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमत्री से मिलेगा।

चौंदकोट वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी के चुनाव 22 दिसम्बर को होंगे। यह फैसला सोसाइटी की एक बैठक में लिया गया। बैठक में इस बात पर रोष जताया गया है कि सरकार वीरांगना तीलू रौतेली के मूल क्षेत्र चौंदकोट में विकास कार्यों की उपेक्षा कर रही है। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिह गुसाई की अध्यक्षता में हुई। सोसाइटी की वर्ष 2022-23 और 2023-24 दो सालो की चार्टर एकाउंटेंट ज्योत्सना द्विवेदी द्वारा की गई आडिट रिपोर्ट, और आय,व्यय को रखा गया। जिसका सदन द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक मे समिति द्वारा विगत पाच वर्षाे मे कोई उल्लेखनीय कार्य, न किये जाने पर सदस्यो द्वारा निराशा व्यक्त की गई । समिति का पाच साल का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारणी का गठन के लिए 22 दिसम्बर को आम सभा, की बैठक बुलाने पर सहमति व्यक्त की गई । बैठक मे कार्यकारणी के चुनाव से पूर्व, अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

बैठक मे चौदकोट स्मारिका निकालने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक मे चौदकोट क्षेत्र के किसी उपयुक्त स्थान पर चौदकोट वीरांगना तीलू रौतेली की स्मृति मे एक कार्यक्रम किये जाने पर भी चर्चा की गई। सोसाइटी के कार्यों को गति देने के लिए समाजसेवी कवींद्र इष्टवाल के बालावाला स्थित गेस्ट हाउस में एक बैठक करने का निर्णय भी किया गया। बैठक में का संचालन जयदीप रावत ने किया। इस मौके पर सुशील कुमार, प्रदीप सिह रावत, कवीन्द्र इष्टवाल, वीके धस्माना, नरेन्द्र रावत, महावीर रावत, नवीन नैथानी ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top