Flash Story
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य

विदेश मंत्री जयशंकर ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे अमेरिका

विदेश मंत्री जयशंकर ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे अमेरिका

इन देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, साथ ही मैत्रीपूर्ण संबंधों को विस्तार देने पर दिया जोर 

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र से इतर संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, उज्बेकिस्तान और डेनमार्क के अपने समकक्षों से मुलाकात की। नेताओं के बीच हुई वार्ता के दौरान भारत के इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को विस्तार देने पर जोर दिया गया। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंचे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बालाकृष्णन से हुई बातचीत को शानदार बताया।

कहा, ‘सिंगापुर की विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ लंबी बातचीत अच्छी रही।’ इसके अलावा, उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर कहा, ‘आज न्यूयॉर्क में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री सैदोव से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की सराहना करता हूं। क्षेत्र के बारे में उनकी समझ को महत्व देता हूं।’ उन्होंने यह भी बताया, ‘तुर्कमेनिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रसित मेरेडोव के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दीं। हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ाने पर चर्चा हुई।’

जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘अपने प्रिय मित्र- यूएई के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान से मिलकर हमेशा खुशी होती है। आपसी संबंधों और दुनिया के घटनाक्रम पर बातचीत हुई।’ उन्होंने महासभा के इतर डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन से भी मुलाकात की और यूक्रेन संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। कहा, ‘आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर डेनमार्क के विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई।

हमारे संबंधों के सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने की सराहना की। यूक्रेन संघर्ष पर विचार साझा किए।’ वहीं, भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ‘नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप से मिलकर खुशी हुई। मौजूदा रणनीतिक मुद्दों पर खुलकर और सकारात्मक चर्चा हुई।’ जयशंकर ने नॉर्थ मैसेडोनिया के विदेश मंत्री टिमको मुकुंस्की से भी मुलाकात की और क्षेत्र के साथ निवेश, संपर्क और सहयोग पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top