Flash Story
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिए भारतीय व्यापार मण्डल उत्तराखंड में करेगा सुरक्षा कवच कार्य – वैभव जैन

व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिए भारतीय व्यापार मण्डल उत्तराखंड में करेगा सुरक्षा कवच कार्य – वैभव जैन

देहरादून।  उत्तराखंड के व्यापारियों को एक मंच पर लाने के लिए भारतीय व्यापार मंडल ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह व्यापारियों का एक ऐसा संगठन है जो की पूरे भारतवर्ष में कार्य कर रहा है यह संगठन व्यापारियों के हित के लिए लगभग 18 राज्यों में व्यापारियों को एक को मंच पर ला चुका है। देहरादून में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन ने कहा कि वैसे तो देश में बहुत सारे उद्योग और व्यापारी संगठन बने है…लेकिन वह व्यापारियों का हित नही कर पाए…इन व्यापार मंडल की विफलता रही कि ये सरकार के साथ कोई सामंजस्य नही स्थापित कर पाए,…यही कारण रहा कि सरकारी योजनाओं का व्यापारियों को लाभ नही मिल पाया और ना ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाया ।

प्रदेश स्तर पर तो बहुत सारे व्यापारी संगठन हैं मगर राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी व्यापारी संगठन नहीं था जिसके लिए भारतीय व्यापार मंडल का गठन किया गया । भारतीय व्यापार मंडल का कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत है जिसके चलते देश के सभी व्यापारी वर्ग को जोड़ने का काम किया जा रहा हैं और अब तक 18 राज्यों के व्यापारियों को इस संगठन से जोड़ा जा चुका है इस संगठन का मुख्य कार्य छोटे-बड़े व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक मंच पर साझा करने का है जिससे कि व्यापारियों की समस्या का निराकरण किया जा सके और व्यापारियों के मुद्दों को सरकार तक आसानी से पहुंचाया जा सके।

वैभव जैन कहा कि आज का व्यापारी बहुत सारी दिक्कतों का सामना कर रहा है जिसमें सेल्स टैक्स, इनकम टैक्स, जीएसटी तो कभी प्रदूषण के नाम पर तो कभी लेबर एक्ट को लेकर ऑनलाइन मार्केट जैसे मामले मुख्य रूप से सामने आ रहे हैं…वहीं कुछ छोटे व्यापारियों को व्यवसाय में घाटा होने पर किसी भी तरीके की आर्थिक मदद नहीं मिल पाती है…जिसमें यह संगठन आगे आकर अपने व्यापारी भाइयों की मदद कर सकेगा…

भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन ने कहा कि अभी हम देहरादून के समस्त व्यापारियों से मिल रहे हैं उसके बाद हम पहाड़ के जितने भी व्यापारी हैं सभी से मिलकर उन सबको एक मंच पर लाने का काम करेंगे,…जिससे कि भारतीय व्यापार मंडल की नीतियां और लाभ के बारे में उनको अच्छे से जानकारी साझा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी भागीदारी व्यापारियों की है। देश में कोई भी संकट या महामारी हो…हमारे देश का व्यापारी सबसे पहले आगे आकर मदद करता है…पर दुःख विषय है कि वो आज भी अपने अधिकारों के लिए अकेला लड़ रहा है…भारतीय व्यापार मंडल व्यापारी की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।

इस संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक जफर सरेशवाला जी है और दूसरे संरक्षक डॉ अनंत भागवत है जिनके मार्गदर्शन में ये संगठन काम कर रहा है। भारतीय व्यापार मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल और राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय जी की दूरदर्शिता से भी यह संगठन दिन और रात बढ़ रहा है। पहाड़ में काम कर रही उद्यमी महिलाओं के लिए भी भारतीय व्यापार मंडल ने सुशीला खत्री को मंडल का महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है…जो की महिलाओं के बीच में जाकर उनके व्यापार को आगे लाने का प्रयास करेंगी साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा…

इस अवसर पर एसपी नौटियाल को भी गढ़वाल मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top