Flash Story
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी

आईपीएल 2024- क्वालीफायर-2 मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स होगी आमने- सामने 

आईपीएल 2024- क्वालीफायर-2 मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स होगी आमने- सामने 

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे 

नई दिल्ली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-2 के लिए मंच तैयार है। टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के रास्ते अलग-अलग रहे हैं, लेकिन आखिरकार वे यह तय करने के लिए मिलेंगे कि फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कौन खेलेगा।

दोनों टीमों के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। सनराइजर्स की बात करें तो वे अपने आक्रामक खेल के साथ आईपीएल 2024 में सनसनीखेज शुरुआत की। हालांकि, कुछ दिन पहले क्वालीफायर-1 में नाइट राइडर्स के खिलाफ भिड़ंत के बाद टीम की बल्लेबाजी पर असर पड़ा। बहरहाल, चार लगातार मैच हार कर वापसी करने वाली राजस्थान टीम के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उत्सुक होंगे।

एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर जीत की ट्रैक पर लौटी राजस्थान फाइनल में जगह बनाने की के लिए अपना सबकुछ झोंकने को देखेगी। जायसवाल के बल्ले से कुछ मैच में रन नहीं निकल रहे थे। आरसीबी के खिलाफ उनके बल्ले से कुछ अच्छे शॉट निकले। रियान पराग ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। संजू सैमसन की टीम एक बार फिर लाजवाब प्रदर्शन करना चाहेगी।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां की पिच स्पिन फ्रैंडली है। वैसे भी अब आईपीएल का समापन होने को है और बहुत सारे मैच यहां खेले जा चुके हैं। ऐसे में पिच का धीमा होना लाजिमी है, लेकिन ऐसा नहीं है कि रन नहीं बनेंगे। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है, वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 151 रन है। यहां पर 180 रन का टोटल विनिंग स्कोर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top