Flash Story
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

प्रदेश में अगले 15 दिन तक जारी रहेगा मानसून, कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट

प्रदेश में अगले 15 दिन तक जारी रहेगा मानसून, कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट

देहरादून: प्रदेश में इस बार मानसून का मिजाज कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 15 दिनों तक राज्य में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने जानकारी दी कि फिलहाल 5 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

इस बार बारिश का स्तर औसतन मानसून सीजन से अधिक दर्ज किया गया है। अब तक प्रदेश में 1131.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में ही प्रदेश में औसतन 42.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कुछ क्षेत्रों में तो रिकॉर्ड तोड़ बारिश देखने को मिली है — हरिपुर में 177 मिमी, कपकोट में 140 मिमी, और कर्णप्रयाग में 135.8 मिमी वर्षा हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की विदाई इस बार भी सामान्यतः 25 सितंबर के आसपास होने की संभावना है, हालांकि 15 सितंबर तक इसमें कुछ कमी आ सकती है। विभाग के अनुसार, 2023 में मानसून की विदाई 6 अक्टूबर को और 2024 में 2 अक्टूबर को हुई थी।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का यही हाल बना रहेगा। टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top