Flash Story
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मारी बाजी

बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मारी बाजी
टेबल टैनिस में अंशिका रावत और विख्यात ने जीते मैच
 श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-तीसरा दिन
देहरादून-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2025 का तीसरा दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, टेबल टेनिस एवम् बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज को पराजित किया। बालिका वर्ग क्रिकेट में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया।
बुधवार को बालिका वर्ग का फाइनल किक्रेट मैच नर्सिंग एवं स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने टॉस जीता एवं क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। नर्सिंग की शुरूआत शानदार रही। पहले 3 ओवरों में ही 29 का स्कोर कर दिया। एवं निर्धारित ओवरों में 62 रन का लक्ष्य रखा इसके जवाब में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने भी शानदार शुरुआत करी, पहले 3 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 31 रन बनाए। इस प्रकार 4 गेंदों शेष रहते 1 विकेट के नुकसान पर स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने फाइनल मैच अपने नाम कर दिया।
बालक वर्ग वॉलीबाल मंे स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज को 21-18, 21-19 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग सिंगल्स टेबल टेनिस में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस की अंशिका रावत ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की बबली रावत को पराजित किया। बालक वर्ग टेबल टेनिस एकल मुकाबले में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ के विख्यात ने स्कूल ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के चन्द्रभान सिंह को हराया।
बालक वर्ग बास्केटबॉल में  स्कूल ऑफ हयूमैनिटीज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी को शिकस्त दी। बालिका वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग की टीम ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को पराजित किया। बैडमिंटन बालक वर्ग एकल में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के अभिषेक ने स्कूल ऑफ फार्मेसी के तनिष्क को पराजित किया वहीं बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड हेल्थ साइंसेज की नायसा ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की प्रिया को हराकर मैच अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top