Flash Story
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

रिलीज से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने बनाया रिकॉर्ड, आसमान में रिलीज हुआ पोस्टर

रिलीज से पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने बनाया रिकॉर्ड, आसमान में रिलीज हुआ पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले लंबे समय से अपनी मचअवेटेड फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वहीं अब फिल्म का पोस्टर सामने आ चुका है. मूवी के इस नए पोस्टर को बेहद रोमांचक तरीके से रिलीज किया गया है। इसका एक वीडियो फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाफंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरफ से आसमान में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है. बता दें कि फिल्म का पोस्टर को 13 हजार फीट की ऊंचाई से दुबई में लॉन्च किया गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पोस्टर को लेकर प्लेन के अंदर जाते हैं और फिर पोस्टर को लेकर प्लेन से छलांग मारते हं. इसके बाद पोस्टर खुलता है और फिल्म के हीरो का लुक सामने आता है. बता दें कि हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी फिल्म का पोस्टर इतनी उचाई से लॉन्च किया गया हो।

वहीं इस नए पोस्टर के साथ एक्टर ने फिल्म के टीजर की घोषणा भी कर दी है. 19 फरवरी को फिल्म का टीजर जारी किया जाएगा. वहीं सिद्धार्थ का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. पोस्ट पर कमेंट्स का बाढ़ आ गई है. फैंस उनके इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें कि 13 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म में एक ऐसा योद्धा की कहानी दिखाई गई है, जो एयरप्लेन हाईजैक करने वाले आतंकियों के खिलाफ लड़ता है और प्लेन मैं मौजूद सभी पैसेंजर को सही सलामत वापस लेकर आता है. वहीं इस योद्धा के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे, जो एक सोल्जर की भूमिका निभाएंगे।

इस फिल्म के पहले शेरशाह में सिद्धार्थ एक सोल्जर की भूमिका निभा चुके हैं. ऐसे में फैंस अपने चहेते सितारे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. बता दें कि इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं,. वहीं इन दोनों के अलावा योद्धा में राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हुए नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top