Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वदेश दर्शन के अंतर्गत परियोजनाएं संबंधित प्रश्न किया
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

एसजीआरआरयू टाॅपर्स काॅन्क्लेव में होनहारों की प्रतिभा का सम्मान

एसजीआरआरयू टाॅपर्स काॅन्क्लेव में होनहारों की प्रतिभा का सम्मान

100 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सम्मान पाकर खिले चेहरे, गर्व से अनुभव किए सांझा

देहरादून। एसजीआरआरयू के द्वारा रविवार को टाॅपर्स काॅन्क्लेव का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने बारहवीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी हौंसलाफजाई की। अपने अभिभावकों के साथ आए छात्र-छात्राओं ने सम्मान मिलने के बाद गर्व से अनुभव सांझा किए। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के स्कूलों की विभिन्न शाखाओं, केन्द्रीय विद्यालय व अन्य स्कूलों से टाॅपर्स अपने अभिभावकों के साथ काॅन्क्लेव में पहुंचे। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी टाॅपर्स को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

एसजीआरआरयू पटेल नगर कैंपस के एस.बी.ए.एस. आॅडिटोरियम में रविवार को डाॅ ए.एस.उनियाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तराखण्ड शासन, रोहित अग्रवाल, सीनियर टीम लीड नोवाटिस फार्मास्युटिकल एवम् डाॅ आर.पी.सिंह समन्वयक, एसजीआरआरयू एवं श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबंधक विजय नोटियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी मेधावियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और टाॅपर्स को सम्मानित किया।

टाॅपर्स काॅन्क्लेव में आए होनहारों के चेहरों की चमक बहुत कुछ बयां कर रही थी। मंजिलें उन्हें मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती हैं। मंच से इन पंक्तियों की शुरूआत होते ही पूरा आॅडिटोरियम तालियांे की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इन होनहारों के पास न ही सपनों की कोई कमी है और ना ही इनकी उड़ान पर कोई पाबंदी है। इनके बुलंद हौंसलों और पक्के इरादों ने बड़े लक्ष्य को बौना साबित कर दिखाया है। अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से इन बच्चों ने एक नज़ीर पेश की है।

एसजीआरआरयू टाॅपर्स काॅन्क्लेव में भाग लेने आए ये बच्चे अपने स्कूल, घर, परिवार और समाज के लिए रोल माॅडल हैं। काॅन्क्लेव में आई छात्रा अंशिका कंडारी ने कहा कि ऐसा सम्मान होता है तो होंसला दोगुना हो जाता है। टाॅपर्स काॅन्क्लेव में भाग लेने आए छात्र-छात्राओं में से कोई डाॅक्टर, कोई इंजीनियर तो कोई वैज्ञानिक बनना चाहता हैं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय इन सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top