Flash Story
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी

बिना ट्यूशन क्लासेज के देहरादून की तनवी सुंद्रियाल ने 10वीं में हासिल किए 98 प्रतिशत अंक, कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल की छात्रा है तनवी

बिना ट्यूशन क्लासेज के देहरादून की तनवी सुंद्रियाल ने 10वीं में हासिल किए 98 प्रतिशत अंक, कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल की छात्रा है तनवी

देहरादून। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज 06 मई को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। आईसीएसई 10वीं में 99.65 प्रतिशत लड़कियां और 99.31 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। आईएससी 12वीं में 98.92 प्रतिशत लड़कियां और 97.53 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

वहीं, देहरादून के सेवलाकलां शिमला रोड निवासी तनवी सुंद्रियाल ने आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। तनवी का कहना है कि उनके अभिभावकों ने हमेशा उनको अनुशासन में रहना सिखाया है। खास बात यह है कि तनवी ने ये उपलब्धि बिना किसी ट्यूशन क्लासेज के हासिल की है। तनवी का कहना है कि आपको जो स्कूल में पढ़ाया जाता है, अगर वही आप प्रतिदिन स्कूल और घर पर ईमानदारी के साथ पढ़ लें, तो आपको ट्यूशन क्लासेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। तनवी ने कहा कि आज इसी का परिणाम है कि बोर्ड परीक्षा में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि आगे उनका लक्ष्य इससे और बेहतर प्रदर्शन का रहेगा।

सफलता में शिक्षकों का भी है योगदान
तनवी सुंद्रियाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करते हुए एकाग्रता के साथ सैल्फ स्टडी की थी। तनवी की माता करूणा सुंद्रियाल शिक्षिका व पिता संजीव सुंद्रियाल भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी हैं। माता-पिता ने बताया कि बेटी की सफलता में कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top