Flash Story
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

‘वॉर 2’ के ट्रेलर की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, इस दिन देगा दस्तक

‘वॉर 2’ के ट्रेलर की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, इस दिन देगा दस्तक

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 25 साल की फिल्मी यात्रा के जश्न में यशराज फिल्म्स करेगा ट्रेलर लॉन्च

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

यशराज फिल्म्स ने ‘वॉर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी कि इस बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को 25 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि साल 2025 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों अपने-अपने फिल्मी करियर के 25 साल पूरे कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को सेलिब्रेट करते हुए ही ट्रेलर को खास अंदाज में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म ‘वॉर 2’ यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, और इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में ऋतिक रोशन अपने चर्चित किरदार रॉ एजेंट कबीर के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगे और निगेटिव रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा कियारा आडवाणी भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

‘वॉर 2’ को 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में उपलब्ध होगी। ट्रेलर की रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर उत्साह नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top