Flash Story
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

विस्तारा ने देहरादून-बंगलूरू के बीच शुरू की अपनी सीधी उड़ान सेवा 

विस्तारा ने देहरादून-बंगलूरू के बीच शुरू की अपनी सीधी उड़ान सेवा 

112 यात्रियों को लेकर हुई रवाना 

जौलीग्रांट। विमानन कंपनी विस्तारा ने बृहस्पतिवार से देहरादून-बंगलूरू के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इसके बाद हवाई यात्रियों के पास देहरादून-बंगलूरू के बीच हवाई सफर करने का एक और विकल्प मिल गया है। बृहस्पतिवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:20 बजे के स्थान पर करीब एक घंटा विलंब से साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों को लेकर लैंड हुई। इसके बाद एयरपोर्ट से यह उड़ान तीन बजे के स्थान पर शाम करीब साढे़ चार बजे वापस 112 यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की तीन उड़ान सेवा हो गई हैं।

वहीं, देहरादून-बंगलूरू हवाई रूट पर इंडिगो पहले से ही अपनी फ्लाइट संचालित कर रहा है। इसके बाद अब बंगलूरू के लिए इंडिगो और विस्तारा की दो उड़ानें हो गई हैं, जिससे हवाई यात्रियों को इस हवाई रूट पर सफर करने के लिए दो विकल्प मौजूद हो गए हैं। विस्तारा ने अपने 180 सीटर विमान से इस रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू की है। बृहस्पतिवार को इंडिगो की दिल्ली और मुंबई वाली दो उड़ानें विलंब से एयरपोर्ट पहुंचीं। इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान शाम साढे़ पांच बजे के स्थान पर लगभग डेढ़ घंटा विलंब से शाम 6:50 बजे पहुंचीं। वहीं, इंडिगो की दूसरी दिल्ली वाली उड़ान शाम छह बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब से शाम साढ़े सात बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top