Flash Story
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

स्पीकर ऋतु खण्डूडी ने आवारा पशुओं व स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर जरूरी कदम उठाने को कहा

स्पीकर ऋतु खण्डूडी ने आवारा पशुओं व स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर जरूरी कदम उठाने को कहा

कोटद्वार में ईको पार्क बनाने की कवायद शुरू

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ कोटद्वार के समस्याओं के त्वरित समाधान पर जरूरी निर्देश दिये।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा में हो रहे सभी विकास कार्यों का एक-एक कर जायजा लिया। इस बैठक के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को देहरादून से तलब किया। साथ ही कोटद्वार नगर निगम और शहरी विकास के अधिकारियों को पंचायत भवन को अविलंब ठीक करने के आदेश दिये।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने निगम को अधिक कूड़ा उठाने और गाड़ियों की मॉनिटरिंग करने पर भी निर्देश दिया और नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई गौशाला एवं मोटर नगर के बस अड्डे पर भी चर्चा की।

इसके अतिरिक्त ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को कोटद्वार निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था बनने के लिए कहा। स्थानीय जनता, बच्चे एवं बुजुर्गों के लिए कोटद्वार में इको पार्क बनवाने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा मुक्ति धाम और कोटद्वार स्टेडियम की दीवार को ऊंची कर इलाके में स्वच्छता बनाने को कहा।

इस अवसर पर कोटद्वार नगर आयुक्त वैभव गुप्ता , सह नगर आयुक्त चंद्र शेखर शर्मा, शहरी विकास अधिक्षण अभियंता रवि पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर नीलू चावला आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top