Flash Story
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी

12 जिलों ने 13 वें जिला हरिद्वार से मांगा समर्थन

12 जिलों ने 13 वें जिला हरिद्वार से मांगा समर्थन

“एक राज्य एक पंचायत चुनाव” पर हरिद्वार के साथ हुआ संवाद

31अगस्त को हरिद्वार फिर करेगा मंथन

देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरिद्वार जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने “एक राज्य एक पंचायत चुनाव” के लिए हरिद्वार जनपद का सहयोग मांगा। कहा कि इस राज्य के 12 जनपदों में आंदोलन चल रहा है। इस आंदोलन को हरिद्वार भी अपना सहयोग दे। उन्होंने कहा कि 12 जनपदों में तीन पंचायतें एक मंच में आ गई है, इस प्रयोग को हरिद्वार में भी किया जाए। हरिद्वार के प्रतिनिधियों ने 31 अगस्त को आपस में बैठ कर इस प्रस्ताव पर विचार मंथन किए जाने का आश्वासन दिया है।

राज्य अतिथि गृह हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रदेश संयोजक जगत मर्तोलिया ने हरिद्वार के तीनों पंचायतों के प्रतिनिधियों के समक्ष इस बात को जोर देकर रखा कि उत्तराखंड के 12 जनपदों के प्रतिनिधि हरिद्वार जनपद से सहयोग की आशा रखते है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद 2 वर्ष का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन में अपना सहयोग प्रदान करने कर एक राज्य एक पंचायत चुनाव के सपने को पूर्ण करने के लिए आगे आए।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायतों यह संगठन राज्य में 29 विषयों को पंचायतों को सौपने, पंचायतों का आरक्षण विधान सभा की तरह 30 वर्ष करने आदि विषयों पर संघर्ष करने वाला है।
इस संघर्ष में भी हरिद्वार का अमूल्य सहयोग संगठन को चाहिए।

देहरादून के कालसी के क्षेत्र प्रमुख मठौर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के 12 जनपदों में वार्ड मेंबर्स, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र प्रमुख और जिला पंचायत के अध्यक्ष एक मंच में आ चुके है। इस प्रयोग को हरिद्वार में भी लागू किया जाना है।
पौड़ी गढ़वाल के दुगड्डा की क्षेत्र प्रमुख रुचि कैंतुरा ने कहा कि उत्तराखंड में तीन पंचायतों का एक छत्तरी के नाचे आकर अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का जो माडल कार्य कर रहा है। वह कल पूरे देश में लागू होगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद को इस समय संगठन का साथ देकर पंचायत के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों में अपनी प्रमुख भागीदारी निभानी चाहिए।
हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि 31 अगस्त को एक बार पुनः हरिद्वार में बैठक करेंगे। इस प्रस्ताव पर गहनता के साथ विचार मंथन किया जाएगा।

उसके बाद हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि अपना पक्ष सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तीनों पंचायतों के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।

इस अवसर पर हरिद्वार के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल बहादराबाद की क्षेत्र प्रमुख श्रीमती आशा नेगी, लक्सर क्षेत्र प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत, प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान संगठन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी पूर्व ग्राम प्रधान बलवंत सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top