Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

जनता मिलन कार्यक्रम में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जनता मिलन कार्यक्रम में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 25 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में ग्राम स्वीत निवासी उषा देवी ने क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर के पुनर्निर्माण और स्वीत-गहड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग रखी। इस पर लघु सिंचाई और लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं वार्ड-4 के राजेंद्र शाह, ग्वाड़ के महावीर सिंह, जसकोट के भीम सिंह रावत और धूलेत के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर नियमित पेयजल आपूर्ति और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

वार्ड-4 के सभासद अरविंद रावत ने डीएवी स्कूल के पास सड़क पर झुके पेड़ से दुर्घटना की आशंका जताई, जबकि भैंसवाड़ा के राजपाल सिंह रावत ने वनाग्नि से क्षतिग्रस्त फलदार पेड़ों के मुआवजे की मांग की। दोनों मामलों में वन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह रावत ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में संशोधन और फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए रेट लिस्ट अनिवार्य करने की मांग रखी। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी और नगर पालिका को नियमानुसार परीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सड़क मरम्मत, सुरक्षा कार्य, भूमि सीमांकन और अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामलों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम सूला निवासी रजनी देवी की पेयजल समस्या का तत्काल समाधान किया गया। जल संस्थान ने बताया कि पाइपलाइन का कंट्रोलर (फैरूल) चोक होने से 3-4 परिवारों की जलापूर्ति बाधित थी, जिसे विभागीय फिटर ने तुरंत ठीक कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी।

बैठक में डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top