Flash Story
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी
ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे की शान और देशभक्ति का उत्सव

देहरादून। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की सुगंध और तिरंगे की शान के साथ, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता दिवस अपार उत्साह, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्री दरबार साहिब परिसर मेंदरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 8ः00 बजे राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों, छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारे देश की आत्मा और त्याग का प्रतीक है। आइए, हम सब मिलकर तिरंगे के मान-सम्मान को सदा ऊँचा रखें।”

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रांगण में कुलपति डॉ. कुमुद सकलानी ने सुबह 9ः00 बजे तिरंगा फहराया और उपस्थित सभी को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान देने वाले सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और सेवा ही राष्ट्र निर्माण की सच्ची नींव हैं।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स का अनुशासित मार्च पास्ट और छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और कविताओं ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संकल्प को दोहराया कि आज का दिन केवल तिरंगा फहराने का नहीं, बल्कि यह संकल्प लेने का भी दिन है कि हम सब मिलकर अपने देश को शिक्षा, सेवा और संस्कारों के बल पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेटर डॉ. आर.पी. सिंह, डीन छात्र कल्याण डॉ. मालविका कांडपाल सहित सभी संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top