Flash Story
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन
देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

सुमित्रा ध्यानी को आधा दर्जन से अधिक संस्थाओं ने दिया अपना समर्थन

सुमित्रा ध्यानी को आधा दर्जन से अधिक संस्थाओं ने दिया अपना समर्थन

गढ़ समाज, उत्तरजन सेंचुरियन क्लब सहित कई अन्य संगठनों ने की सुमित्रा ध्यानी को जिताने की अपील

सुमित्रा ध्यानी ने वार्ड 33 को मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प दोहराया

देहरादून। नगर निगम चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ता जा रहा है। प्रत्याशी मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर अपना प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी अपने उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं कर रहे हैं। इस बीच निगम के वार्ड 33 यमुना कालोनी से कांग्रेस टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ रही सुमित्रा ध्यानी ने यमुना कालोनी को मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने दावा किया कि वार्ड में उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वार्ड में उनके पक्ष में मतदान करें।

यमुना कालोनी वार्ड को पार्षदों की हॉट सीट माना जा रहा है। यहां प्रदेश कैबिनेट के मंत्री, विपक्ष के नेता, सीनियर इंजीनियर और नौकरशाह रहते हैं। इसके अलावा वार्ड में सरकारी विभागों व निगमों के कर्मचारी रहते हैं। इसके अलावा बिंदाल, सैयद मौहल्ला और कुम्हार बस्ती जैसे घनी आबादी वाले इलाके भी हैं। निवर्तमान पार्षद सुमित्रा ध्यानी का कहना है कि उन्होंने पिछले पांच साल में इस वार्ड की बुनियादी समस्याओं जैसे जलभराव, नालियों की सफाई, वार्ड की स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट लगाने आदि काम किये हैं। अब वह वार्ड को मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में काम करेंगी।

इस बीच सुमित्रा ध्यानी को उत्तरजन सेंचुरियन क्लब, विचार एक नई सोच, गढ़ समाज, हिमंवत संस्था, श्रीराम भक्त संगठन आदि संस्थाओं ने अपना समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top