Flash Story
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

खनन माफियाओं पर शिकंजा, पौड़ी खनन विभाग ने कमाए 29.62 करोड़ रुपये

खनन माफियाओं पर शिकंजा, पौड़ी खनन विभाग ने कमाए 29.62 करोड़ रुपये

ईमानदारी की मिसाल बने खनन अधिकारी राहुल नेगी, अप्रैल में ही 4.73 करोड़ का राजस्व, 13 वाहन सीज

पौड़ी। जनपद पौड़ी में खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान निर्भीक और सशक्त कार्यप्रणाली से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खनन अधिकारी राहुल नेगी के नेतृत्व में विभाग ने जहां एक ओर रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया, वहीं दूसरी ओर अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई कर सरकारी खजाने को बड़ा लाभ पहुंचाया।

वर्षभर में विभाग द्वारा कुल 29.62 करोड़ रुपये का राजस्व राज्य सरकार को प्रदान किया गया, जिसमें 2.62 करोड़ रुपये की वसूली अवैध खनन व भंडारण के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई से प्राप्त हुई। विभाग ने 41 मामलों में कठोर कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं की गतिविधियों पर रोक लगाई। साथ ही 154 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 35.58 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त किया गया।

अप्रैल में ही 4.73 करोड़ का राजस्व, 13 वाहन सीज

सिर्फ अप्रैल 2025 की बात करें तो विभाग ने महज एक माह में ही 4.73 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इस अवधि में अवैध खनन के तीन मामलों का खुलासा किया गया और 13 वाहनों को सीज किया गया, जो कि विभाग की तत्परता और सख्ती का स्पष्ट प्रमाण है।

ईमानदार नेतृत्व और प्रशासनिक समर्थन का नतीजा

खनन अधिकारी राहुल नेगी की सक्रियता और पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना स्वयं जिलाधिकारी द्वारा भी की गई है। विभाग की यह उपलब्धि इस बात का प्रतीक है कि जब कोई अधिकारी ईमानदारी, निडरता और समर्पण के साथ कार्य करता है, तो न केवल राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

यह उदाहरण यह भी दर्शाता है कि यदि राज्य के अन्य विभाग भी इसी प्रकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, तो न केवल राजस्व हानि रोकी जा सकती है, बल्कि प्रदेश की विकास योजनाओं को भी अधिक संसाधन मिल सकते हैं।

प्रदेश की जनता को ऐसे ही ईमानदार, निष्ठावान और कर्मठ अधिकारियों की अपेक्षा है, जो व्यवस्था में विश्वास और सुशासन की भावना को और मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top