Flash Story
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
शिक्षा से जुड़कर बालिकाओं ने देखे सुनहरे भविष्य के सपने, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ाए कदम
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
आधुनिक सुविधाओं और पहाड़ी शैली में निखरा मोहनचट्टी आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हर्बल गार्डन से बढ़ेगा वेलनेस का अनुभव
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
चाय बागान की जमीन पर फिर हाईकोर्ट का शिकंजा, 29.17 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
अंडमान-निकोबार बैंक घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व सांसद से जुड़े मामले में 121 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति में 6 लाख करोड़ का इजाफा
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बार-बार खराब हो रहा है गला? ठंडी हवा से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक हो सकते हैं जिम्मेदार, जानें बचाव के तरीके
सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
अमेरिका ने चीन को दी बड़ी राहत, 178 श्रेणियों के उत्पादों पर टैरिफ छूट जनवरी 2027 तक बढ़ाई
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को मिली कप्तानी

एसजीआरआरयू क्रिकेट में फार्मेसी ने एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को किया पराजित

एसजीआरआरयू क्रिकेट में फार्मेसी ने एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को किया पराजित

एसजीआरआरयू खेलोत्सव-2024

क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम, कबड्डी एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा दूसरा दिन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2024 का दूसरा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम, कबड्डी एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालक व बालिका वर्ग मे खेले गए अलग अलग मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए अगले राउंड, सेमीफाइनल व फाइनल में जगह पक्की की।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआरयू, डाॅ कुमुद सकलानी, डीन एकेडमिक्स, डाॅ दिव्या जुयाल एवम् डाॅ मालविका कांडपाल ने किया।

पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ फार्मेसी बनाम स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ के बीच खेला गया। फार्मेसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रनों का विजयी लक्ष्य रखा। अनिरूद्ध सिंह और आर्यन ने सर्वाधिक 28 एवम् 25 रनों का योगदान दिया। एग्रीकल्चरल साइंसेज़ के राहुल राणा ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की टीम 9वें ओवर में 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अर्जुन ने सर्वाधिक 12 रनों का योगदान दिया। फार्मेसी के आयूष, अनस, ने 2-2 विकेट चटकाए। फार्मसी ने अगले दौर में प्रवेश किया।

दूसरा क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस एवम् स्कूल ऑफ एप्लाइड साइंस के बीच खेला गया। एप्लाइड साइंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। कपिल ने 11 गेंदों पर 29 रन व प्रियांशू ने 20 रन की पारी खेली। योगिक सांइस की ओर से देवराज ने 3 विकेट हासिल किए। जवाब में योगिक साइंस के उत्तम ने 8 गेदों पर आतिशी 22 रन बनाए। साहिल ने 11 गेदों पर 16 रन और देवराज ने 8 गेदों पर 15 रनों का महत्वपूर्णं योगदान दिया। योगिक साइंस ने 8.3 ओवरों में विजयी लक्ष्य हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। एप्लाइड साइंसेज़ की ओर से मोहित और प्रियांशू ने 2-2 विकेट चटकाए।

कबड्डी बालक वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने स्कूल ऑफ फार्मेसी को 32-24 से शिकस्त दी। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज़ ने स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी को 35-32 से पराजित किया। लाइफ साइंसेज़ की टीम ने स्कूल ऑफ नर्सिंग को 32-20से हराया।

वाॅलीबाॅल बालिका वर्ग में एग्रीकल्चरल साइंसेज ने स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी को 15-2, 15-4 से, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी को 15-6, 15-3 एवम् स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज ने स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज को 15-4,15-9 ने पराजित किया।

बैडमिंटन बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस की अनूमेंहा जोशी ने 2-0, डबल्स मुकाबले में एग्रीकल्चरल साइंसेज ने योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी को 2-0, स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी ने मैनेजमेंट को 2-1 और मैनेजमेंट की टीम ने डबल मुकाबले में कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। शतरंज मुकाबले में सचिन एवम् आदित्य ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। कैरम युगल वर्ग में शिवम रावत, दीक्षा, सुप्रिया अव्वल रहे। इस अवसर पर डाॅ वैभव शर्मा, डाॅ मनीश मिश्रा, डाॅ मनीष देव, डाॅ मीनू चैधरी, डाॅ सौरभ गुलेरी, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ जे.डी.मक्कड, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ पंकज चमोली, डॉ दीपक सोम, डॉ आनंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top