Flash Story
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश
रामगढ़ में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ; 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रामगढ़ में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर, 358 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ; 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
गढ़ी कैंट में मलबा गिरने से दो श्रमिक दबे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराया रेस्क्यू
गढ़ी कैंट में मलबा गिरने से दो श्रमिक दबे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराया रेस्क्यू
ऋषिकेश: गंगा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
ऋषिकेश: गंगा में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
ऑपरेशन प्रहार: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई
गंगा संरक्षण पर मुख्य सचिव सख्त, सभी एसटीपी की होगी 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग
गंगा संरक्षण पर मुख्य सचिव सख्त, सभी एसटीपी की होगी 24×7 रियल टाइम मॉनिटरिंग
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील
मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश
मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश

सीएम ने महाकुम्भ से लौटी एसडीआरएफ टीम का किया स्वागत 

सीएम ने महाकुम्भ से लौटी एसडीआरएफ टीम का किया स्वागत 

महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनन्दन”- एसडीआरएफ टीम को पुरस्कार स्वरूप ₹5 लाख दिए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीआरएफ के 112 कार्मिकों के उत्तराखण्ड वापस आने पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनन्दन” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ टीम ने महाकुंभ में अपनी दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ की टीम को पुरस्कार स्वरूप ₹5 लाख का चेक भी सौंपा।

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ प्रयागराज में बेहतर सेवाएं देने पर एसडीआरएफ की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये अनुभव हरिद्वार के 2027 कुंभ में काम आयेंगे। इससे कुंभ को भव्य रूप से आयोजित करने में मदद भी मिलेगी। इस महाकुंभ से हमारे जवानों का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा भविष्य में हम भीड़ का कुशल प्रबंधन करने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म के महासंगम की चुनौती को संभालना चुनौतीपूर्ण कार्य था। बेहतर व्यवस्थाओं और प्रबंधन से उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखण्ड सरकार का सर ऊंचा हुआ है। यही अनुभव 2027 के कुंभ में मददगार साबित होंगे। हमारा प्रयास है कि वाहनों के लिए सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था हो जिसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इन चुनौतियों से पार पाने के लिए SDRF द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं। श्रेष्ठ आपदा प्रबंधन में SDRF की अहम भूमिका रही है। आपदा प्रबंधन के लिए क्विक रिस्पॉन्स और अत्याधुनिक उपकरणों से राज्य में आपदा के प्रभाव को कम करने में काफी मदद मिली है।

इस दौरान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिला, सचिव गृह शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ, एडीजी अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन,  ए. पी अंशुमान, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, आईजी SDRF रिद्धिम अग्रवाल, कमांडेंट SDRF अर्पण यदुवंशी एवं SDRF के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top