Flash Story
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया 95.79 लाख की लागत से निर्मित 60 बेडेड छात्रावास एवं क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया 95.79 लाख की लागत से निर्मित 60 बेडेड छात्रावास एवं क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण
तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से मजबूत होगा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से मजबूत होगा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

कोल्ड ड्रिंक के बजाय गर्मियों में पिएं ये फ्रूट जूसेस, अंदर से मिलेगी ठंडक

कोल्ड ड्रिंक के बजाय गर्मियों में पिएं ये फ्रूट जूसेस, अंदर से मिलेगी ठंडक

चिलचिलाती गर्मी के मौसम में थक गए हैं, तो कोल्ड ड्रिंक के बजाय मौसमी फलों से बने जूस को पीकर अपनी प्यास बुझाएं. यह फल आपको तरोताजा महसूस करवाने के साथ ही शरीर को ठंडा रखते हैं. आइये जानें इनकी रेसिपी।

स्ट्रॉबेरी तुलसी कूलिंग ड्रिंक- एक गिलास में ताजी स्ट्रॉबेरी को तुलसी की पत्तियों के साथ मसल लें. इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाएं. फिज़़ी ट्रीट के लिए बर्फ के टुकड़े और थोड़ा सोडा/स्पार्कलिंग पानी मिलाएं।

जामुन- अपने एंटीऑक्सीडेंट और कूलिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जो गर्म मौसम के दौरान शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. इसके अलावा, जामुन इंसुलिन संवेदनशीलता और उच्च शर्करा को प्रबंधित करने में भी मदद करता है. इस ड्रिंक को बनाने के लिए बस पके हुए जामुनों को नींबू के रस, सेंधा नमक और थोड़े से शहद के साथ मिलाएं. मिश्रण को छान लें और बर्फ के टुकड़ों के ऊपर डालें. ताज़ा स्वाद के लिए कुछ पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।

पाइनएप्पल जिंजर जूस- इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने के लिए, ताज़ा अनानास के टुकड़ों को कसे हुए अदरक और नींबू के रस के साथ मिलाएं. मिश्रण को छान लें और बर्फ के ऊपर डालें. चीनी और सेंधा नमक डालकर सजाएं और आनंद लें।

तरबूज का जूस- इस आसान ड्रिंक रेसिपी को बनाने के लिए, तरबूज के टुकड़ों में थोड़ा शहद, नीबू का रस, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं. बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें और आनंद लें।

आम पन्ना- कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें, फिर छीलकर गूदे की प्यूरी बना लें. गूदे को पानी, चीनी या गुड़, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और पुदीने की पत्तियों के साथ मिला लें. एक्स्ट्रा कूलिंग के लिए बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें. कच्चा आम विटामिन सी और फाइबर और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो डाइजेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है।

बेल शर्बत- बेल शर्बत एक क्लासिक इंडियन ड्रिंक है, जो पके बेल के फल से गूदा निकालकर बनाया जाता है. इसमें चीनी या गुड़, एक चुटकी काला नमक और थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं. अच्छी तरह हिलाएँ और ठंडा-ठंडा परोसें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top